UP Scholarship 2026: Status, ऑनलाइन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन और लास्ट डेट

हिंदी English

UP Scholarship (उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना) उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जाने वाली सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों (SC, ST, OBC, Minority और General Category) को उनकी शिक्षा पूरी करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

हर साल लाखों छात्र up-scholarship पोर्टल के माध्यम से Pre-Matric (9वीं और 10वीं) और Post-Matric / Dashmottar (11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, डिप्लोमा) के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। यहाँ आपको UP Scholarship 2026 से जुड़ी हर एक जानकारी विस्तार से मिलेगी।

Useful Important Server Links

Apply Online (Registration) Server I | Server II | Server III
Login to Complete Form Intermediate | Other Then Intermediate
Login Other Then Intermediate (Renewal Candidates) Server I | Server II | Server III
Login Intermediate (Renewal Candidates) Server I | Server II

UP Scholarship क्या है?

योजना का मुख्य उद्देश्य

UP Scholarship का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के उन छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जो अपनी फीस का भुगतान करने में असमर्थ हैं। इसके माध्यम से राज्य सरकार ट्यूशन फीस की प्रतिपूर्ति (Fee Reimbursement) और रख-रखाव भत्ता (Maintenance Allowance) सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेजती है।

UP Scholarship Portal (SAKSHAM)

छात्रवृत्ति प्रणाली को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने scholarship.up.gov.in (SAKSHAM Portal) लॉन्च किया है। यहाँ से छात्र नये आवेदन (Fresh Registration), नवीनीकरण (Renewal), और अपने स्टेटस की ट्रैकिंग घर बैठे कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण बातें

  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और निःशुल्क है।
  • छात्र का बैंक खाता आधार कार्ड (Aadhaar Seeded / NPCI Mapped) से जुड़ा होना अनिवार्य है।
  • नवीनीकरण (Renewal) वाले छात्रों को नया रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है; वे अपने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन कर सकते हैं।

UP Scholarship के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility)

सामान्य और आय संबंधी पात्रता

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी (Domicile) होना चाहिए।
  • आवेदक को राज्य के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में नामांकित होना चाहिए।
  • Pre-Matric (Class 9-10): सभी श्रेणियों के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹1,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • Post-Matric (Class 11-12 & Higher):
    • General / OBC / Minority के लिए अधिकतम वार्षिक आय ₹2,00,000 होना चाहिए ।
    • SC / ST श्रेणी के लिए अधिकतम वार्षिक आय ₹2,50,000 होनी चाहिए।
  • छात्र किसी अन्य राज्य या केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति का लाभ नही ले रहा हो।

UP Scholarship आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज का प्रकार विवरण महत्व
पासपोर्ट साइज फोटो नवीनतम रंगीन फोटो (20KB तक) अनिवार्य
आधार कार्ड आधार कार्ड मोबाइल नंबर और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए (NPCI Seeded) अनिवार्य
आय प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) अनिवार्य
जाति प्रमाण पत्र यदि छात्र SC, ST, या OBC वर्ग से है (Caste Certificate) आवश्यक
निवास प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश का डोमिसाइल (Domicile Certificate) अनिवार्य
फीस रसीद / शुल्क विवरण संस्थान द्वारा जारी Non-Refundable Fee की रसीद अनिवार्य
गत वर्ष की मार्कशीट पिछली उत्तीर्ण परीक्षा की मार्कशीट (Previous Year Marksheet) अनिवार्य
बैंक पासबुक बैंक खाता छात्र के नाम पर होना चाहिए (First page copy) अनिवार्य
नामांकन / एनरोलमेंट नंबर विश्वविद्यालय या बोर्ड का पंजीकरण क्रमांक अनिवार्य (Freshers के लिए)

NPCI Mapping अनिवार्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने यह अनिवार्य कर दिया है कि छात्रवृत्ति की राशि Aadhaar Based Payment System (ABPS) के माध्यम से भेजी जाएगी। इसलिए, फॉर्म भरने से पहले अपने बैंक जाकर यह सुनिश्चित करें कि आपका खाता NPCI (National Payments Corporation of India) से मैप (Aadhaar Seeded) है या नहीं।

OTR रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (One Time Registration)

UP Scholarship पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को और भी सरल बनाने के लिए अब छात्रों को आवेदन से पहले अपना One Time Registration (OTR) करना आवश्यक हो गया है। ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से OTR रजिस्ट्रेशन की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है:

चरण 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ

सबसे पहले यूपी स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।

Official UP Scholarship Website

चरण 2: OTR रजिस्ट्रेशन ऑप्शन चुनें

होमपेज पर "Student" सेक्शन में जाकर "One Time Registration (OTR)" के ऑप्शन पर क्लिक करें।

up scholarship otr registration

चरण 3: मोबाइल वेरिफिकेशन करें

  • अपना मोबाइल नंबर डालें (वही नंबर जो आधार से लिंक है)।
  • अपनी श्रेणी चुनें (SC, ST, OBC, Minority, General)।
  • कैप्चा कोड डालें और "Generate OTP" बटन पर क्लिक करें।
  • अपने मोबाइल पर प्राप्त OTP डालकर वेरिफाई करें।

चरण 4: ई-केवाईसी (eKYC) पूरा करें

  • अपना आधार नंबर डालें।
  • कैप्चा कोड डालें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करके eKYC प्रक्रिया को पूरा करें।

चरण 5: अंतिम जानकारी भरें और OTR प्राप्त करें

  • पिता का नाम (आधार कार्ड के अनुसार) डालें।
  • माता का नाम (आधार कार्ड के अनुसार) डालें।
  • ईमेल आईडी (सक्रिय और वैध) डालें।
  • कैप्चा कोड डालें और "Submit" बटन पर क्लिक करें।

चरण 6: OTR स्लिप सुरक्षित रखें

सभी जानकारी सबमिट करने के बाद आपका OTR नंबर जनरेट हो जाएगा। इस स्लिप को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें, क्योंकि यह भविष्य में स्कॉलरशिप आवेदन और लॉगिन के लिए बहुत जरूरी होगी।

UP Scholarship Online Form कैसे भरें?

अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो 'Fresh' विकल्प का चयन करें। आवेदन की चरणबद्ध प्रक्रिया नीचे दी गई है:

चरण 1: रजिस्ट्रेशन (Registration) करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं। "Student" मेनू में जाकर "Registration" पर क्लिक करें। अपनी श्रेणी (SC/ST/Gen/OBC/Minority) और कोर्स (Pre/Post Matric) चुनें। मांगी गई बेसिक जानकारी (नाम, मोबाइल, आधार नंबर) भरें और पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन को पूरा करे ले ।

up scholarship registration

चरण 2: स्टूडेंट लॉगिन (Student Login)

रजिस्ट्रेशन नंबर और बनाये गए पासवर्ड का उपयोग करके "Fresh Login" करें।

up scholarship online

चरण 3: आधार ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Authentication)

लॉगिन करने के बाद, अपने आधार का प्रमाणीकरण (Demographic & OTP Authentication) और वेरिफिकेशन पूरी करें।

चरण 4: आवेदन फॉर्म (Application Form) भरें

अब "Fill Application Form" पर क्लिक करें। यहाँ अपनी शैक्षणिक (Educational), निजी (Personal), आय/जाति (Income/Caste), और बैंक की जानकारी (Bank Details) सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

up scholarship online Form

चरण 5: फोटो अपलोड करें

अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। धयान रहे, फोटो का आकार 20KB से अधिक नहीं होना चाहिए।

चरण 6: जाँच हेतु प्रिंट (Check Print)

सभी जानकारी भरने के बाद "Print for Checking" (जाँच हेतु प्रिंट) निकालें और स्कूल/कॉलेज में ले जाकर सभी प्रविष्टियों को क्रॉस-वेरीफाई करवा लें।

चरण 7: फाइनल सबमिट (Final Submit)

अगर जाँच में सब कुछ सही है, तो पोर्टल पर वापस आकर फॉर्म को "Final Submit" कर दें।

ध्यान दें: फाइनल सबमिट के बाद कोई भी सुधार तब तक नहीं हो सकेगा सुधार करने के लिए आपको अपने फ़ॉर्म को Correction करने के लिए आपको लॉगिन करना होगा ।

चरण 8: हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करें

फाइनल सबमिट करने के 3 कार्य दिवस (Working Days) के बाद, फाइनल प्रिंट आउट लें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने स्कूल/संस्थान में जमा कर दें।

UP Scholarship Renewal (नवीनीकरण प्रक्रिया)

जो छात्र पिछले वर्ष छात्रवृत्ति प्राप्त कर चुके हैं और उसी पाठ्यक्रम के अगले वर्ष (जैसे B.A. 2nd Year या 12वीं) में प्रवेश कर चुके हैं, उन्हें नया आवेदन करने के बजाय Renewal (नवीनीकरण) करना होता है।

चरण 1: Renewal Login पर जाएं

UP Scholarship पोर्टल के 'Student' मेनू में जाकर "Renewal Login" विकल्प का चयन करें।

up scholarship Renewal

चरण 2: पुराने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें

अपने पिछले वर्ष के रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। यदि पासवर्ड भूल गए हैं, तो 'Forgot Password' का उपयोग करें।

चरण 3: नवीनतम जानकारी अपडेट करें

लॉगिन के बाद, आपको केवल अपनी पिछली कक्षा के प्राप्तांक/पूर्णांक (Marks) और वर्तमान वर्ष की फीस रसीद संख्या तथा नामांकन तिथि को अपडेट करना होगा।

up scholarship Renewal Form

चरण 4: आधार प्रमाणीकरण और सबमिट

आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) की प्रक्रिया पूरी करें और फॉर्म को जाँच के बाद फाइनल सबमिट कर दें। अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर संबंधित दस्तावेजों के साथ अपने संस्थान में जमा कराएं।

आवेदन स्थिति जांच (Application Status Check)

आवेदन जमा करने के बाद और हार्ड कॉपी कॉलेज में वेरीफाई होने के पश्चात, आप अपने फॉर्म की वर्तमान स्थिति (Current Status) ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से स्टेटस देखने की विस्तृत प्रक्रिया नीचे दी गई है:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले यूपी स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।

चरण 2: 'Status' टैब पर क्लिक करें

होमपेज के मेनू बार में दिए गए "Status" टैब पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेनू से संबंधित शैक्षणिक वर्ष (जैसे Application Status 2025-26) चुनें।

up scholarship Status

चरण 3: अपनी डिटेल्स दर्ज करें

अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। यहाँ अपना Registration Number और Date of Birth (DOB) सही-सही दर्ज करें और 'Search' बटन पर क्लिक करें।

चरण 4: अपना स्टेटस देखें

सर्च करते ही आपकी स्क्रीन पर फॉर्म का पूरा स्टेटस दिखाई देगा। इसमें आप देख सकेंगे कि आपका फॉर्म Forwarded by Institute, Pending at District Scholarship Committee, या Verified/Rejected by DWO किस स्तर पर लंबित या स्वीकृत है।

भुगतान स्थिति की जांच (Payment Status Check)

जब समाज कल्याण विभाग (DWO) आपके आवेदन को स्वीकृति दे देता है, तो छात्रवृत्ति की राशि PFMS प्रणाली के माध्यम से सीधे आपके बैंक खाते (DBT) में ट्रांसफर की जाती है। इसकी स्थिति इस प्रकार जांची जा सकती है:

चरण 1: PFMS पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले भारत सरकार के पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) पोर्टल pfms.nic.in पर जाएं।

चरण 2: 'Know Your Payment' विकल्प चुनें

वेबसाइट के होमपेज पर "Know Your Payment" विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें।

up scholarship PFMS Status Check

चरण 3: बैंक की जानकारी दर्ज करें

अपने बैंक का नाम (Bank Name) टाइप करें (टाइप करते ही लिस्ट आएगी, उसमें से अपने बैंक का चुनाव करें) और अपना अकाउंट नंबर (Account Number) कन्फर्म करने के लिए दो बार दर्ज करें।

चरण 4: OTP वेरिफिकेशन करें

स्क्रीन पर दिया गया Captcha कोड सही-सही भरें और "Send OTP on Registered Mobile Number" बटन पर क्लिक करें।

चरण 5: पेमेंट स्टेटस चेक करें

आपके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, उसे दर्ज करके वेरीफाई करें। OTP वेरीफाई करने के बाद आपको तुरंत पता चल जाएगा कि विभाग द्वारा भेजी गई राशि आपके खाते में "Success" हुई है या अभी "Under Processing" है।

फॉर्म में सुधार ( UP Scholarship Correction) कैसे करें?

यदि आपके आवेदन में कोई त्रुटि (जैसे आय प्रमाण पत्र नंबर, गत वर्ष के अंक, फीस आदि) हो गई है, तो विभाग द्वारा एक Correction Form (त्रुटि सुधार हेतु पोर्टल) ओपन किया जाता है। सुधार करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

चरण 1: पोर्टल पर लॉग इन करें

विभाग द्वारा निर्धारित त्रुटि सुधार (Correction) तिथियों के बीच यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाएं और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड) का उपयोग करके स्टूडेंट डैशबोर्ड में लॉग इन करें।

चरण 2: 'Modify Application' विकल्प चुनें

लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर दिए गए "Modify Application After Initial Submission" (आवेदन पत्र को संशोधित करें) लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: त्रुटि सुधारें और सबमिट करें

अब आपका फॉर्म दोबारा खुल जाएगा। जहाँ भी गलत जानकारी दर्ज हो गई थी, उसे सावधानीपूर्वक सुधारें। सभी सुधार करने के बाद फॉर्म को अच्छे से जांच लें और दोबारा फाइनल सबमिट करें।

चरण 4: नया प्रिंट आउट जमा करें

फाइनल सबमिट करने के बाद संशोधित आवेदन पत्र का नया प्रिंट आउट निकाल लें। इस नए प्रिंट आउट को आवश्यक दस्तावेजों के साथ पुनः अपने कॉलेज/संस्थान में जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा आपका सुधार मान्य नहीं होगा।

छात्रवृत्ति के प्रकार

पूर्वदशम (Pre-Matric)

यह स्कॉलरशिप कक्षा 9 और 10 में पढ़ने वाले छात्रों के लिए है। यह छात्रों को प्रारंभिक स्तर पर पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करती है।

दशमोत्तर (Post-Matric Inter)

यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो कक्षा 11वीं और 12वीं में नामांकित हैं। इसके तहत साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स सभी स्ट्रीम के छात्र आते हैं।

Dashmottar (Other than Inter)

यह स्कॉलरशिप उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए है, जैसे Graduation (BA, BSc, BTech), Post-Graduation (MA, MSc, MBA), Medical, Diploma, Certificate courses, और PhD.

छात्रवृत्ति के लाभ

📚
वित्तीय सहायता
गरीब और जरूरतमंद छात्रों को अपनी शिक्षा बिना किसी आर्थिक बाधा के पूरी करने में मदद मिलती है।
💸
फीस वापसी (Reimbursement)
छात्रों द्वारा कॉलेज में जमा की गई नॉन-रिफंडेबल ट्यूशन फीस सीधे बैंक खाते में वापस आ जाती है।
🎒
रख-रखाव भत्ता
कोर्स के अनुसार छात्रों को हर महीने किताबों, हॉस्टल और पढ़ाई के अन्य खर्चों के लिए Maintenance Allowance दिया जाता है।
🎓
उच्च शिक्षा प्रोत्साहन
मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट (Dashmottar) जैसे महंगे कोर्सेज करने वाले छात्रों के लिए यह योजना वरदान है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

नीचे दी गई तिथियां संभावित हैं। कृपया सटीक तारीखों के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आधिकारिक अधिसूचना देखें:

प्रक्रिया (Event) Pre-Matric (9-10) Post-Matric (11-12 & UG/PG)
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ जुलाई / अगस्त 2026 अगस्त / सितम्बर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) अक्टूबर 2026 (संभावित) दिसंबर 2026 (संभावित)
संस्थान में हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि नवंबर 2026 जनवरी 2027
त्रुटि सुधार (Correction Form ) दिसंबर 2026 फरवरी 2027
खाते में स्कॉलरशिप का वितरण (PFMS) फरवरी - मार्च 2027 मार्च - अप्रैल 2027

संपर्क / हेल्पलाइन (UP Scholarship Helpline)

Social Welfare Department, Uttar Pradesh

OBC, Minority, General, SC, ST Helpline 18001805131 / 18001805229 (Toll-Free)
CM Helpline Number 1076
आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/
PFMS पोर्टल https://pfms.nic.in/

सतर्क रहें

UP Scholarship पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित और राज्य सरकार द्वारा प्रबंधित है। किसी भी बाहरी व्यक्ति या वेबसाइट को अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स साझा न करें। छात्रवृत्ति सीधा आपके खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से आती है।

सामान्य प्रश्न (FAQs) - UP Scholarship 2026

प्रश्न: UP Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म कब शुरू होंगे?

उत्तर: आम तौर पर पूर्वदशम (Pre-Matric) के लिए आवेदन जुलाई-अगस्त में और दशमोत्तर (Post-Matric) के लिए आवेदन अगस्त-सितम्बर के महीने में शुरू हो जाते हैं। कृपया आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

प्रश्न: मैं अपना UP Scholarship Password भूल गया हूँ, क्या करूँ?

उत्तर: आप लॉगिन पेज पर जाकर "Forgot Password for Dashmottar / Pre Matric" विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या, जन्मतिथि और हाईस्कूल का रोल नंबर डालकर आप नया पासवर्ड जनरेट कर सकते हैं।

प्रश्न: फॉर्म में स्टेटस "Pending at District Scholarship Committee" दिखा रहा है, इसका क्या मतलब है?

उत्तर: इसका अर्थ है कि आपका फॉर्म आपके कॉलेज द्वारा वेरीफाई (Verify) करके समाज कल्याण विभाग (DWO) को भेज दिया गया है, और अधिकारी वर्तमान में आपके दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। जल्द ही यह "Verified" या "Rejected" में बदल जाएगा।

प्रश्न: NPCI Mapping (Aadhaar Seeding) क्यों जरूरी है?

उत्तर: सरकार अब छात्रवृत्ति की राशि अकाउंट नंबर के आधार पर नहीं, बल्कि आधार नंबर (Aadhaar Based Payment) के आधार पर भेजती है। जिस बैंक खाते में आपका आधार NPCI से मैप होगा, पैसा उसी खाते में जाएगा। इसके बिना स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी।