e Shram Card Download करने की पूरी प्रक्रिया | ई-श्रम कार्ड डाउनलोड 2026

English हिंदी

ई-श्रम कार्ड श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। यदि आपने पहले से ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण कर लिया है, तो अब आप अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस कार्ड में आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होती है।

यहाँ हम आपको e Shram Card Download करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। आप UAN नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त और ऑनलाइन है।

ई-श्रम कार्ड क्या है?

योजना का मुख्य उद्देश्य

ई-श्रम कार्ड श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों (निर्माण श्रमिक, घरेलू सहायक, स्ट्रीट वेंडर, कृषि श्रमिक, प्रवासी मजदूर आदि) का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जाता है।

ई-श्रम कार्ड का महत्व

ई-श्रम कार्ड आपको 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करता है। साथ ही, यह कार्ड विभिन्न सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच का माध्यम है। इस कार्ड पर आपको एक अद्वितीय यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) मिलता है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • ई-श्रम कार्ड डाउनलोड पूरी तरह से मुफ्त है।
  • कार्ड डाउनलोड करने के लिए UAN नंबर या आधार नंबर की आवश्यकता होती है।
  • कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
  • कोई भी भौतिक कार्ड डाक से नहीं भेजा जाता है।

e Shram Card Download UAN Number

UAN (Universal Account Number) का उपयोग करके ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं।

ई-श्रम आधिकारिक वेबसाइट
e-Shram download portal

चरण 2: लॉगिन पर क्लिक करें

होमपेज पर "Already Registered Login" के सामने "Login" विकल्प पर क्लिक करें।

e Shram Card Download

चरण 3: UAN नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें

  • अपना UAN नंबर दर्ज करें।
  • जन्म तिथि (DD/MM/YYYY) दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • "Generate OTP" बटन पर क्लिक करें।

चरण 4: OTP वेरिफाई करें

आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करें और लॉगिन करें।

e Shram Card Download PDF

चरण 5: कार्ड डाउनलोड करें

डैशबोर्ड पर "Download Your E Shram Card PDF" पर क्लिक करें। आपका ई-श्रम कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।

आधार नंबर से ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

यदि आप अपने ई-श्रम कार्ड का UAN Number भूल गए हैं तो आप अपने आधार नंबर के माध्यम से e Shram Card PDF Download कर सकते हैं। नीचे दिए आसान स्टेप्स का पालन करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

e Shram के आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाएं।

चरण 2: Login लिंक पर क्लिक करें

आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर "Already Registered Login" का विकल्प दिखाई देगा, जहाँ आपको "Login" लिंक पर क्लिक करना है।

e Shram Card Download by Aadhaar number

चरण 3: मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें

आपके सामने मोबाइल नंबर दर्ज करने का पेज खुलेगा। अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

चरण 4: Send OTP पर क्लिक करें

मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद "Send OTP" बटन पर क्लिक करें। आपके आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

चरण 5: OTP सबमिट करें

दिए गए स्थान पर OTP दर्ज करें और "Submit" बटन पर क्लिक करें।

e Shram Card Download Aadhaar number

चरण 6: आधार नंबर दर्ज करें

आपके सामने आधार कार्ड दर्ज करने का एक और पेज खुलेगा। अपना आधार नंबर दर्ज करें और "OTP" ऑप्शन को चुनें।

चरण 7: कैप्चा और I Agree चेक करें

कैप्चा कोड दर्ज करें, "I Agree" चेक बॉक्स को टिक करें और "Submit" बटन पर क्लिक करें।

चरण 8: OTP वैलिडेट करें

अपने आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें और "Validate" बटन पर क्लिक करें।

चरण 9: Update E-KYC पर क्लिक करें

अब आपकी स्क्रीन पर दिए गए "Update E-KYC" बटन पर क्लिक करें।

e Shram Card Download with Aadhaar number

चरण 10: Download UAN Card पर क्लिक करें

अब आपकी स्क्रीन पर "Download UAN Card" ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।

चरण 11: डाउनलोड करें

"Download UAN Card" बटन पर क्लिक करें और आपका ई-श्रम कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

✅ अंतिम चरण

इस तरह से आपके डिवाइस के डाउनलोड फोल्डर में आपका E Shram Card देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

मोबाइल नंबर से ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

यदि आप अपने ई-श्रम कार्ड को मोबाइल नंबर के माध्यम से e Shram Card Download करना चाहते हैं तो नीचे दिए आसान सभी स्टेप्स का पालन करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

e Shram के आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाएं।

चरण 2: Login लिंक पर क्लिक करें

आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर "Already Registered Login" का विकल्प दिखाई देगा, जहाँ आपको "Login" लिंक पर क्लिक करना है।

e Shram Card Download mobile number

चरण 3: मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें

आपके सामने मोबाइल नंबर दर्ज करने का पेज खुलेगा। अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

चरण 4: Send OTP पर क्लिक करें

मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद "Send OTP" बटन पर क्लिक करें। आपके आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

चरण 5: OTP सबमिट करें

दिए गए स्थान पर OTP दर्ज करें और "Submit" बटन पर क्लिक करें।

चरण 6: आधार नंबर दर्ज करें

आपके सामने आधार कार्ड दर्ज करने का एक और पेज खुलेगा। अपना आधार नंबर दर्ज करें और "OTP" ऑप्शन को चुनें।

चरण 7: कैप्चा और I Agree चेक करें

कैप्चा कोड दर्ज करें, "I Agree" चेक बॉक्स को टिक करें और "Submit" बटन पर क्लिक करें।

चरण 8: OTP वैलिडेट करें

अपने आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें और "Validate" बटन पर क्लिक करें।

चरण 9: Update E-KYC पर क्लिक करें

अब आपकी स्क्रीन पर दिए गए "Update E-KYC" बटन पर क्लिक करें।

चरण 10: Download UAN Card पर क्लिक करें

अब आपकी स्क्रीन पर "Download UAN Card" ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।

चरण 11: डाउनलोड करें

"Download UAN Card" बटन पर क्लिक करें और आपका ई-श्रम कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

✅ अंतिम चरण

इस तरह से आपके डिवाइस के डाउनलोड फोल्डर में आपका E Shram Card देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

ई-श्रम पोर्टल में लॉगिन कैसे करें?

चरण 1: लॉगिन पेज पर जाएं

सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल के आधिकारिक वेबसाईट eshram.gov.in पर जाएं और "Login" पर क्लिक करें।

चरण 2: लॉगिन प्रकार चुनें

इसके बाद आप अपने लॉगिन प्रकार UAN + पासवर्ड या आधार + OTP का उपयोग करके लॉगिन करें।

चरण 3: क्रेडेंशियल दर्ज करें

इसके बाद आप अपना UAN और पासवर्ड दर्ज करें (पहली बार का पासवर्ड UAN@DOB DDMMYYYY प्रारूप में है) या आधार नंबर दर्ज करें।

चरण 4: OTP सत्यापन

अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।

ई-श्रम कार्ड के लाभ

🆔
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN)
आजीवन अद्वितीय 12-अंकीय UAN
💰
दुर्घटना बीमा कवर
2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा
🏦
प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण
सीधे बैंक खाते में लाभ
📋
राष्ट्रीय डेटाबेस पहुंच
सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच
🔄
पोर्टेबल लाभ
नौकरी बदलने पर भी लाभ वैध
📱
24x7 ऑनलाइन पहुंच
कभी भी कार्ड डाउनलोड करें

ई-श्रम कार्ड हेल्पलाइन / संपर्क विवरण

श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार

टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14434 / 1800-11-5505
ईमेल सहायता helpdesk-eshram@gov.in
आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/
क्षेत्रीय कार्यालय आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क विवरण उपलब्ध

नोट

ई-श्रम पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित है। अपना UAN, पासवर्ड या OTP किसी के साथ साझा न करें। ई-श्रम कार्ड डाउनलोड पूरी तरह से मुफ्त है, किसी को भी भुगतान न करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: ई-श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर: ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट eshram.gov.in पर जाएं, और लॉगिन करें, फिर इसके बाद वह पर 'Download Your E Shram Card PDF' पर क्लिक करना होगा । इस तरह आप आधार नंबर या मोबाइल नंबर से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न 2: ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?

उत्तर: UAN नंबर, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर (OTP के लिए) की आवश्यकता होती है। यदि UAN नंबर नहीं है तो आधार नंबर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

प्रश्न 3: क्या बिना पासवर्ड के ई-श्रम कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है?

उत्तर: हाँ, आप 'Forgot Password' का उपयोग करके पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं और फिर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न 4: ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने में कोई शुल्क लगता है?

उत्तर: नहीं, ई-श्रम कार्ड डाउनलोड पूरी तरह से मुफ्त है।

प्रश्न 5: क्या ई-श्रम कार्ड की फिजिकल कॉपी मिलती है?

उत्तर: नहीं, डाक से कोई भौतिक कार्ड नहीं भेजा जाता है। आपको पीडीएफ डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंटआउट निकालना होगा।